Loading...

नामी शिक्षण संस्थान के निदेशक पर युवती से किडनैपिंग-छेड़छाड़ का आरोप

Shailesh Saini 20 Jan 2025 Edited 20 Jan Quick read

Himachalnow / नाहन

वारंट लेकर पहुंची पुलिस,गाड़ी में स्कूल की बजाय ले गया शहर से बाहर, फिर युवती ने अपनी सूझबूझ से बचाई अपनी लाज

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

जिला सिरमौर के एक नामी शिक्षण संस्थान के निदेशक पर युवती से किडनैपिंग और छेड़छाड़ के आरोप लगा है। युवती शिक्षण संस्थान में बतौर ट्रैनी टीचर के तौर पर कुछ ही समय पहले संस्थान में सेवाएं दे रही थी।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गत शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि शुक्रवार को संस्थान का निदेशक युवती को स्कूल ले जाने की बजाय अपनी गाड़ी में शहर से बाहर बनेठी की ओर ले गया था।

जानकारी मिली है कि शुक्रवार को संस्थान का डायरेक्टर युवती को स्कूल ले जाने की बजाय अपनी गाड़ी में शहर से बाहर बनेठी की ओर ले गया। आरोप है कि इसी दौरान डायरेक्टर ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की।

यही नहीं उसे सिगरेट और शराब पीने के लिए भी उकसाया गया।आरोपी की गलत मंशा को भांपते हुए युवती ने अपने विवेक से काम लिया और किसी तरह से अपने साथियों को फोन किया और इस बावत जानकारी दी।

इसके बाद युवती ने  किसी तरह अपनी लाज बचाई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत महिला पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। लिहाजा, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। फिलहाल, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस वारंट लेकर पहुंची है।

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विस्तृत जानकारी शाम को दी जाएगी।

बरहाल इस शर्मनाक घटना को लेकर जहां जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं में भारी रोष पनपा हुआ है वही शहर के आम लोगों मैं जिनके बच्चे शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनमें भी चिंता की लकीरें खींच रहीहै।