Loading...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, एक जवान घायल

PARUL • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। जबकि एक जवान के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त अभियान में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के बल शामिल हैं।

अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है।