Loading...

नालागढ़ के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार 21 अप्रैल को विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 केवी नालागढ़ फीडर की मरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल नालागढ़ नंबर-1 के सहायक अभियंता सीआर वर्मा द्वारा दी गई है।

सीआर वर्मा ने कहा कि 21 अप्रैल को प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक मुख्य क्षेत्र नालागढ़ वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, सीएचसी अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, मेहता कॉलोनी, सुरेंद्रा पब्लिक स्कूल, हिमाचल पथ परिवहन निगम बस अड्डा, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, उपमंडलाधिकारी कार्यालय, सरकारी कॉलोनी, बीएसएनएल एक्सचेंज, महाविद्यालय नालागढ़, आकाश अस्पताल, रख राम सिंह फोर्ट रिसोर्ट, आईटीआई, बिजली बोर्ड कॉलोनी, अनाज मंडी इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि उपरोक्त तिथि में मौसम खराब या बारिश रहती है तो यह कार्य अगले दिन में किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।