Loading...

नालागढ़ में उद्योग की दीवार गिरने से दो महिला कामगारों की मौत

PARUL • 11 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

नालागढ़ के एक उद्योग में दीवार गिरने से दो महिला कामगारों की मौत हो गई। पुलिस ने उद्योग प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा उद्योग में रखी भारी बोरियों के वजन से दीवार गिरने से हुआ।

मृतक प्रवासियों महिलाओं की पहचान रूकसाना व बिट्टो देवी के रूप में हुई है जोकि कंपनी में काम करती थीं।