Loading...

नाले से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..

SAPNA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना जिले के तलमेड़ा नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई होगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने रौणखर गांव निवासी सुखदेव पुत्र फूलु राम का शव नाले में देखा।

जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि व्यक्ति नाले में कैसे गिरा इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रास्ते में पैर फिसलने के कारण यह हादसा पेश आया होगा। बंगाणा थाना के एसएचओ बाबू राम मंडयाल ने खबर की पुष्टि की है।