नाहन और आसपास के क्षेत्रों में इस दिन लगेगा पावर कट, लोगों से सहयोग की अपील
HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पावर कट लगने जा रहा है। इस बारे विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-2 ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर यानि रविवार को 33केवी गिरीनगर नाहन लाइन व 33केवी/11केवी सब-स्टेशन दो सड़का तथा वहां से निकलने वाले सभी 11केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है।
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक और उसके आस पास के सभी क्षेत्र जैसे कि शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों मातरभेड़ों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाड़ा औद्योगिक क्षेत्र, मौगिनंद के कुछ क्षेत्र इत्यादि समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपुर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तथा कार्य आपुर्ति तक बाधित हेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-2 ने इस अवधि के दौरान सभी आम जनता से सहयोग की अपील की है।