Loading...

नाहन के अमरपुर मोहल्ले में भारी बारिश का कहर, घरों और दुकानों में घुसा पानी

Ankita 10 Aug 2024 Edited 10 Aug 1 min read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर 5 के अमरपुर मोहल्ले में देर रात हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए आफत बनकर आई। बरसाती पानी घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के घरों और दुकानों में बरसात का पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।

लोग रात भर जागते रहे और भारी बारिश के डर में रात बिताई। घरों में रखा कीमती सामान, टीवी, फ्रिज, अलमीरा, बेड, कपड़े आदि खराब हुए हैं। वार्ड की पार्षद मधु अत्री ने बताया कि भारी बरसात से लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए। इस भारी बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान हुआ है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करेगा और लोगों को राहत प्रदान करेगा।