Loading...

नाहन के समीप जड़जा में अवैध शराब सहित दबोचा व्यक्ति

By PARUL Published: 22 Jan 2024, 11:33 AM | Updated: 22 Jan 2024, 11:33 AM 1 min read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के समीप जड़जा में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब सहित दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति की पहचान सोहन सिंह थापा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उन्हें आरोपी व्यक्ति से 4 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी सोमदत्त द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

Tags: