Loading...

नाहन कॉलेज में ‘सबरंग’ का रंगारंग धमालनाटी, गिद्धा, घूमर और बीट-बॉक्सिंग से गूंजा मंच

By Shailesh Saini Published: 14 Mar 2026, 10:00 PM | Updated: 14 Mar 2026, 10:00 PM 1 min read

छात्रों की प्रतिभा ने बांधा समां,प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की करी सराहना

नाहन :

Dr. Y. S. Parmar Government Post Graduate College Nahan में शनिवार को वार्षिक CSCA सांस्कृतिक उत्सव “सबरंग” का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य Dr. Vibhav Kumar Shukla रहे। कार्यक्रम की शुरुआत CSCA अध्यक्ष और अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि, CSCA समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. धनमंती कंडासी को बैज पहनाकर सम्मानित करने से हुई।

इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।CSCA अध्यक्ष तपस्या ने अपने संबोधन में कहा कि CSCA छात्रों और शिक्षकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है।

उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार जताया।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को भी निखारने के लिए प्रेरित किया।

मंच पर दिखी प्रतिभा की झलक

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सितार वादन प्रस्तुत किया।अभिषेक ने एकल गीत और अमीषा ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य पेश किया।

अभिषेक और नीलाक्षी ने युगल नाटी से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।संचिता ने कविता पाठ किया, जबकि अदम्य ने बीट-बॉक्सिंग से माहौल को रोमांचित कर दिया।लोक संस्कृति से लेकर वेस्टर्न डांस तककार्यक्रम में लोक और आधुनिक कला का अनोखा संगम देखने को मिला।

पूजा और समूह ने नाटी (समूह) प्रस्तुत की।सपना ने हरियाणवी नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।सान्वी ने राजस्थानी नृत्य ‘घूमर’ प्रस्तुत किया।NCC की छात्राओं ने गिद्धा पेश कर खूब तालियां बटोरीं।

बॉलीवुड और वेस्टर्न प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह

सिया और स्नेहिल ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया।रितिका चौहान ने वेस्टर्न डांस पेश किया।तमन्ना और स्मृति ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।सत्य और समूह ने बॉलीवुड समूह नृत्य तथा नंदिनी रावत ने बॉलीवुड एकल नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके अलावा सरबजीत और समूह ने समूह गीत (मशअप) पेश किया। कार्यक्रम के अंत में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने समूह नाटी प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम के अंत में CSCA उपाध्यक्ष शिवानी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Tags: