Loading...

नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हुआ सरिए से लदा ट्रक

Ankita • 25 May 2023 • 1 Min Read

जय भारत सरिया से लोड होकर जा रहा था देहरादून, उत्तम वाला के पास हुआ दुर्घटना का शिकार

HNN/ पांवटा साहिब

नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर कटासन से पीछे उत्तम वाला में सरिए से लदा ट्रक जलकर खाक हो गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय भारत सरिया का ट्रक संख्या एचपी 71ए3378 सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है चालक सत्येंद्र ठाकुर जैसे ही सरिया से लदे ट्रक को लेकर चढ़ाई चल रहा था कि अचानक पिछले टायर के नजदीक से अचानक वायरिंग के सर्किट में से आग भड़कने लग पड़ी। चालक ने होशियारी दिखाते हुए गाड़ी में रखे फायर इक्विपमेंट्स से तेजी से भड़क रही आग पर छिड़काव किया।

मगर आग ने जैसे ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू किया देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। चालक के द्वारा इस घटना की रेस्क्यू हेतु अग्निशमन विभाग नाहन और पांवटा साहिब दोनों जगह सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद फायर टेंडर दोनों जगह से पहुंच गए मगर तब तक पूरा ट्रक माल सहित जलकर राख हो चुका था।

गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस घटना की जानकारी के बाद जय भारत सरिया कि प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय यह ट्रक जल रहा था उस समय इसमें से बड़ी ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। बरहाल ट्रक का नुक्सान भले ही काफी ज्यादा हुआ हो मगर जानी नुक्सान ना होने से फैक्ट्री प्रबंधन ने राहत ली है।