नाहन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/नाहन
जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस थाना नाहन की टीम ने 453 ग्राम चरस सहित नेपाल निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गोवर्धन शाही निवासी गांव कलीपंन्चाला तहसील पन्चाला जिला जाजरकोट करनाली प्रान्त नेपाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नाहन की टीम ने गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पपडाना वर्षाशालिका में बैठे एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान नेपाल निवासी के कब्जे से 453 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।