नाहन में आयोजित हुई कांग्रेस ओबीसी विभाग जिला सिरमौर की बैठक
HNN/ नाहन
कांग्रेस ओबीसी विभाग जिला सिरमौर ने कांग्रेस भवन नाहन में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरु ने की। इस बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए चर्चा की और रणनीति तैयार की गई।
इसके अलावा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जिला के प्रत्येक घर द्वार तक पहुँचाने व ओबीसी विभाग को और अधिक मजबूत करने क़ो लेकर बैठक मे आए सभी लोगों ने अपने विचार रखे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी महिला विंग व वरिष्ठ उपाध्यक्षा आशा शर्मा, जिला के पांचो ब्लॉक के अध्यक्ष, राज्य सचिव प्रवेश शर्मा, वरिष्ठ नेता चौधरी चैन सिंह, वरिष्ठ नेत्री सुनीता शर्मा, सायरा बानो, पूजा शर्मा, नैन सिंह, विजय ठाकुर, कमलेश शर्मा, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, लखन पाल सैनी, शिवचरण, राजकुमार, शाहिदा, अनुज गौतम आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।