Loading...

नाहन में कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई ने याद किए पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह

PARUL • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान कार्यकताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

हिमाचल को एक समृद्ध और आधुनिक राज्य बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आस्था स्कूल के बच्चों को उनके छात्रावास में जाकर फल भी वितरण किए। योगेश ठाकुर कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सिरमौर के विकास में अहम योगदान रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थानों को खोलने में उनकी अहम भूमिका रही है।

जिला सिरमौर में कम से कम 12 कॉलेज कांग्रेस पार्टी की देन है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचलवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। इस मौके पर लाल सिंह, एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव विक्रम शर्मा, मनदीप ठाकुर, राजनीश, तमन्ना, मनीष, हनी ठाकुर और दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।