नाहन में ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने सिखाया सड़क का कानून, काटे 53 चालान
इतने हजार का वसूला जुर्माना, ट्रैफिक नियमों की भी दी जानकारी……
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोलन, सिरमौर ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए 53 चालकों के चालान काटे। इस दौरान चालकों से 35,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि एक वाहन जब्त भी किया गया।

मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट युद्धवीर सिंह ने नाहन के दिल्ली गेट पर नाका लगाकार यह कार्यवाही की। इस दौरान वाहन चालकों के कागज और अन्य दस्तावेज चेक किए। इस दौरान 53 चालकों को यातायात नियमों का पालन न करने का दोषी पाया गया और चालान काटे गए। जबकि एक वाहन को जब्त भी किया गया।
इन लोगों से 35,000 रुपए जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। इस दौरान सीट बेल्ट न पहनने, हेलमेट न लगाने, अत्यधिक लाइटें लगाने, प्रेशर हॉर्न और ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि न होने पर चालान किए गए और जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। इस कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।