Loading...

नाहन में दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया की तस्वीर आई सामने

Ankita 23 Apr 2024 Edited 23 Apr 1 min read

चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी के मामले में एसपी सिरमौर ने किए कई खुलासे

HNN/ नाहन

चिट्टे की खेप, नकदी व आभूषणों सहित धरे आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु के मामले में मंगलवार को एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 110 ग्राम चिट्टा, 35, 270 रूपए की नकदी, सोने की चेन व बालियों सहित दुनिया के सबसे बड़े कोलंबियाई ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार की तस्वीर भी बरामद की है।

एसपी ने बताया कि तस्वीर के पीछे कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे मिले, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी वासु ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार को अपना आइकॉन मानता था। उन्होंने बताया कि अपुष्ट जानकारी के मुताबिक आरोपी उक्त तस्वीर की पूजा भी किया करता था।

एसपी ने कहा कि नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त तस्करों के लिए आज ऐसे लोग आइकॉन बने हैं, जो आज तक दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया व अपराधी रहे हैं।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह ऐसे बड़े अपराधियों का महिमा मंडन, पूजा या इन्हें अपना आइकॉन मानना बंद कर करें।

उन्होंने बताया कि आरोपी वासु को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिकेंज को लेकर जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिन देर शाम सिरमौर पुलिस ने नाहन शहर के वाल्मिक मोहल्ला में इस आरोपी को नशे की खेप, आभूषण और नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Related Topics: