Loading...

नाहन में धूमधाम के साथ मनाया गया लोहड़ी का पर्व

Shailesh Saini • 13 Jan 2025 • 1 Min Read

गजक, रेवड़ियों व मूंगफली की आग में डाली आहूति, विधायक अजय सोलंकी ने दी सिरमौर वासियों को शुभकामनाएं

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

जिला सिरमौर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व के मौके पर बाजारों में खास रौनक रही। लोगों ने दिनभर बाजारों में तिल, गुड़, रेवड़ी, गजक और मूंगफली आदि की खरीदारी की और शाम ढलते ही लोहड़ी जलाई गई।

पर्व पर लोगों ने अपने-अपने इलाकों में सामूहिक रूप से और घरों में भी लोहड़ी जलाकर तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली आदि की आग में आहूति देकर परिवार की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करी। महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए और अग्नि की परिक्रमा की।

बता दें कि लोहड़ी पर्व के बाद दिन भी बड़े होने शुरू हो जाएंगे। साथ ही ठंड का असर में कम होना शुरू होगा। ये पर्व सिरमौर के निचले इलाकों में ही मनाया जाता है। जबकि, ऊपरी पहाड़ी इलाकों में इस पर्व को मनाने की परंपरा नहीं है।

जिले के शिलाई, कफोटा, रोनहाट, हरिपुरधार, राजगढ़, पच्छाद और सैनधार आदि इलाकों में इन दिनों माघी पर्व मनाया जा रहा है। 

उधर, सीएमओ कार्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर लोहड़ी जलाई। इस दौरान सीएमओ डा. अजय पाठक और  एडीसी सन्नी कौशल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

वहीं, विधायक अजय सोलंकी ने नाहन निवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन के मंगल की कामना की।

Tomorrow Friday Solanki will be among the children of GSS Dhaun School

उन्होंने कहा कि इस त्योहार का न केवल पारंपरिक महत्व है, बल्कि ये पर्व सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। नाहन शहर में सभी धर्मों के सभी लोग न केवल लोहड़ी, बल्कि हर पर्व को मिलजुल कर मनाते हैं।