Loading...

नाहन में पेशी के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट व धमकी के आरोप

By Shailesh Saini Published: 14 Mar 2026, 9:44 PM | Updated: 14 Mar 2026, 9:44 PM 1 min read

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस

नाहन,हिमाचल नाऊ न्यूज:

जिला मुख्यालय नाहन में अदालत से पेशी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले में मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी के आरोप लगे हैं। पुलिस थाना नाहन में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार वीना चुग पत्नी राम कुमार चुग निवासी हरिपुर मोहल्ला नाहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च 2026 को वह अपने बेटे राहुल चुग के साथ अतिरिक्त जिला न्यायालय नाहन में पेशी के बाद लौट रही थी।

आरोप है कि कोर्ट गेट के पास माधवी चौहान सहित तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिर गईं। शिकायत के अनुसार राहुल चुग के साथ भी मारपीट की गई, गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से माधवी चौहान पुत्री जे.एस. चौहान निवासी नया बाजार नाहन ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 11 मार्च को फैमिली कोर्ट नंबर-2 नाहन में तलाक के मामले की सुनवाई के बाद राहुल चुग पुत्र राम कुमार ने उनके साथ गाली-गलौच की, हाथापाई की, रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामले दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Tags: