Loading...

नाहन में सब्जियों के दामों ने आम आदमी को पुहंचाई राहत, जानें आज के दाम…..

PARUL • 12 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में पिछले कुछ समय से सब्जियों के दामों में राहत देखने को मिल रही है। आम आदमी आसानी से सब्जियां खरीद पा रहे हैं। टमाटर 30 रुपए किलो बिक रहा है। तो वहीं प्याज 20 रुपए प्रति किलो।

जबकि मूली 30, गाजर 20, पत्ता गोभी व फूल गोभी 20-20 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं बैंगन 20/30, शिमला मिर्च 40, मटर 60, फ्रांस बिन 60, आलू 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

अब अगर फलों के दाम देखें तो केला 50, सेब 120, अनार 80, अमरूद 50 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं संतरा 50 रुपए का डेढ़ किलो जबकि पपीता 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।