Shut Down / 19 नवंबर को सुबह से शाम तक यहां बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down / बिलासपुर जिले के पंजगाई अनुभाग और आसपास के क्षेत्रों में 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइन के पास पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के लिए विभाग ने यह शटडाउन निर्धारित किया है। यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।
बिलासपुर
विद्युत उपमंडल के सहायक अधिशासी अभियंता ई. सन्नी जगोता ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान पंजगाई, धारटटोह, द्रोबड़, सोलग, जुरासी, हुडू, धौणकोठी, गाहर, टिकरी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग विद्युत लाइन के साथ लगती पेड़ों की टहनियों की काट-छांट करेगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।