HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के बचत भवन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समग्र शिक्षा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने की। उपायुक्त ने बैठक में आए हुए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि समग्र शिक्षा की जिला भर में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता दिखाए।
उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत डाइट सिरमौर में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की प्रगति को उच्च शिखर तक ले जाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि जिला सिरमौर समग्र शिक्षा के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिले के रूप में उभर कर आगे आए। बैठक के दौरान जिला के स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला के स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा किस प्रकार प्रदान की जाए, इस बारे में भी सुझाव सांझा किए गए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मिशन निपुण भारत के अंतर्गत सिरमौर के विद्यार्थियों में भाषा तथा गणित के मूलभूत ज्ञान को विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। इस मिशन के माध्यम से 2026-27 तक तीसरी कक्षा के अंत तक छात्रों में पढ़ने, लिखने एवं अंक गणित को सीखने की बेहतर क्षमता भी विकसित होगी।
उन्होंने कहा कि निपुण मिशन के माध्यम से बच्चे संख्या, माप और आकार के क्षेत्र के तर्क को भी समझ पाएंगे। इसके साथ ही बच्चों के शैक्षणिक सुधार के मूल्यांकन की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





