नाहन में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी आयोजित
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के हिंदू आश्रम में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वधान में समान नागरिक संहिता विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प. साक्षी चेतन्य ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए एक समान नागरिक संहिता को होना बहुत ही जरूरी है तथा इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेन्द्र भट्टा सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रहे। उन्होंने समान नागरिक संहिता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक देश मे एक संविधान के साथ साथ एक समान नागरिक संहिता समय की मागं है। सभी जाति ,पंथो, धर्मो के साथ एक जैसा व्यवहार उचित है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद और सविधान को बने हुए 74 वर्ष पूरे हो गए हैं और आजादी का अमृत महोत्व हम सब मना रहे हैं परंतु सविधान की आत्मा के साथ अभी भी न्याय नहीं हुआ है। देश में रह रहें सभी वर्गों के लिए एक समान कानून की मांग समय समय पर होती आई है। सबकी सहमति से इसे तुरंत लागू करना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रबुद्धजन व मातृशक्ति भी उपस्थित रही।