नाहन मेडिकल कॉलेज की नर्सेज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

स्टाफ नर्स सुलक्षणा प्रधान, तो स्टाफ नर्स शिक्षा बनी….

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश ट्रेन्ड नर्सेज एसोसिएशन की डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन यूनिट के चुनाव शनिवार को मेडिकल कॉलेज नाहन के कैंपस में संपन्न हुए। ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन की पूर्व प्रधान यास्मीन शेख की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव प्रक्रिया में विशेष तौर पर एसोसिएशन की वरिष्ठ पदाधिकारी व मेडिकल कॉलेज नाहन की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरिता ठाकुर, राज कौशल व रिजवाना ठाकुर भी मौजूद रही। इस चुनाव में सर्वसम्मति से स्टाफ नर्स सुलक्षणा को ट्रेंड नर्सिंग एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई का प्रधान मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा स्टाफ नर्स शिक्षा को महासचिव मनोनीत किया गया है। वार्ड सिस्टर किरण को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, स्टाफ नर्स अंजना को वाइस प्रेसिडेंट, स्टाफ नर्स सीमा को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड सिस्टर रंजना माटा व प्रितिका परमार को ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।

प्रेस सचिव का जिम्मा स्टाफ नर्स स्नेहा पुंडीर व सोनिका को दिया गया है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के पद पर मीना नेगी व स्टाफ नर्स पारुल की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व ट्रेन नर्सेज एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई की वर्तमान प्रधान रंजना माटा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने नई कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समस्याओं व मांगों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।