Loading...

नाहन : रुखड़ी के पास 33 केवी कंडक्टर टूटा, विद्युत आपूर्ति ठप , 30 दिसंबर का शटडाउन रद्द

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

रविवार को 1 बजे तक बहाल हुई बिजली, सोमवार का शटडाउन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रद्द


जिला मुख्यालय नाहन में रविवार सुबह गिरिनगर से आने वाली बिजली दिन के करीब 1 बजे तक गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण रुखड़ी में 33 केवी लाइन का कंडक्टर टूट जाना रहा।

बिजली बोर्ड नाहन की मेंटेनेंस टीम सुबह करीब 9:30 बजे रुखड़ी पहुंच गई और मरम्मत का कार्य शुरू किया। अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने जानकारी दी कि दोपहर करीब 1 बजे तक विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि 30 दिसंबर को नाहन क्षेत्र के लिए निर्धारित शटडाउन को रद्द कर दिया गया है। रविवार सुबह बिजली बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में शटडाउन जारी
रविवार को औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में शटडाउन रखा गया है। यहां बिजली की पुरानी लाइनों और खंभों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

मेंटेनेंस के लिए वैकल्पिक दिन चयनित
अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि बिजली की पुरानी लाइनों और खंभों के दुरुस्तीकरण का कार्य जारी है। उपभोक्ताओं को अधिक असुविधा न हो, इसके लिए मेंटेनेंस के वैकल्पिक दिन निर्धारित किए गए हैं।

इस त्वरित कार्यवाही से उपभोक्ताओं को राहत मिली है और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जा सकी।