Loading...

नाहन-विक्रमबाग रोड़ का ढह गया डंगा, यातायात बंद

Ankita • 16 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन-खजुरना पुल से विक्रमबाग होते हुए काला अंब जाने वाला लोक निर्माण विभाग का रास्ता डंगा गिर जाने से बंद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारकंडा खजुरना पुल से करीब 400 मीटर आगे बारिश के चलते यह मुख्य डंगा बह गया है।

यही नहीं सड़क पर पहाड़ी की ओर से भारी मलवा सड़क पर आ गया है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रास्ता छोटे-बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। टूटी हुई सड़क से केवल स्कूटर, मोटरसाइकिल ही निकल पा रहे है।

खबर लिखे जाने तक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची थी। मगर लोक निर्माण विभाग की लेबर मौके पर पहुंच चुकी थी। मार्ग बंद हो जान के चलते छोटे-बड़े वाहन अब नाहन वाया दोसड़का होकर चंडीग़ढ़ की तरफ जा रहे है।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि हर बरसात में यह मार्ग कई जगह से अवरुद्ध हो जाता है, जिसके चलते विक्रमबाग, डाढुवाला सुकेती के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रात को टूटी इस सड़क के डंगे का निर्माण कार्य जल्द करवाया जाए ताकि उन्हें आने जाने में दिक्क्त न हो।