नाहन व आस-पास के क्षेत्रों में झमाझम हुई बारिश, लोगों ने ली गर्मी से राहत
HNN/ नाहन
सिरमौर जिला में मौसम ने फिर से करवट बदली है। जिला सिरमौर के अधिकांश हिस्सों में मंगलावर दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। मंगलवार शाम चार बजे के आस पास हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।
हालांकि मौसम विभाग ने आगामी सितंबर तक मौसम साफ बने रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं व्यक्त की थी, मगर आज जिला मुख्यालय नाहन व आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर जमकर बारिश दर्ज हुई। बारिश होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।
वहीं बारिश के साथ साथ कई स्थानों पर बिजली भी बार बार गुल होती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें तकरीबन दो सप्ताह से पढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है।
खासकर मैदानी क्षेत्र में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परंतु अब बारिश का दौर फिर से शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है।