नाहन व आस-पास के क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/नाहन
सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल नाहन ने यह जानकारी दी है कि 10 मार्च रविवार को 33 केवी गिरीनगर नाहन लाइन व 33 केवी/11 केवी सब स्टेशन दो-सड़का तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है।
जिस कारण नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, सैनवाला, बोगरिया, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र व मोगीनन्द के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने आम जन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह शट डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही किया जाएगा।