लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन व आस-पास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Ankita | 24 जून 2024 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। इसी बीच जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन और आस पास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश की वजह से सड़कें नदी बन चुकी है। आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे के आस-पास हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है।

हालांकि मौसम विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं व्यक्त की थी, परंतु जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में आज जमकर बारिश दर्ज हुई। बारिश होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश के साथ-साथ कई स्थानों पर बिजली भी गुल होती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

काफी दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। खासकर मैदानी क्षेत्र में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परंतु अब बारिश का दौर शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में अंधड़ चलने व बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के कई भागों में 30 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 28 से 30 जून तक अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]