Loading...

नाहन व पावंटा साहिब में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किए औचक निरीक्षण

Ankita • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर विजय हमलाल ने बताया कि आज बुधवार को विभाग द्वारा 14 निरीक्षण विभिन्न नियंत्रण आदेशों के अंतर्गत किए गए।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नाहन तथा पावंटा साहिब में प्याज 53 रूपए प्रति किलो, आलू 18 रूपए, बैंगन 18 रूपए, फ्रांसबीन 60 रूपए, भिंडी 20 रूपए, शिमला मिर्च 30 रूपए व टमाटर के भाव 30 रुपए प्रति किलो पाए गए है।

उन्होंने कहा निरीक्षण के दौरान कोई भी व्यापारी जिला दंडाधिकारी सिरमौर द्वारा निर्धारित लाभांश से अधिक लेता नही पाया गया है।