Loading...

नाहन शहर में उपभोक्ता को 5 दिन और बरतना होगा संयम

Ankita • 14 Jul 2023 • 1 Min Read

घरों में पेयजल की उपभोक्ता स्वयं करें राशनिंग

HNN/ नाहन

जल शक्ति विभाग ने नाहन शहर के लोगों का आह्वान किया है कि शहर में नियमित रूप से पानी की सप्लाई में अभी 4 से 5 दिन और लगेंगे। जल शक्ति विभाग नाहन सर्कल के अधीक्षण अभियंता ई. राजीव महाजन ने शुक्रवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि अभी भी गिरी नदी उठाऊ पेयजल योजना पूरी तरह से बहाल नही हुई है।

शहर की करीब 80 प्रतिशत पीने के पानी की आपूर्ति पूरी करने वाली योजना जगह-जगह पर लीकेज की वजह से पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर गिरी उठाऊ पेयजल योजना के जो ट्रांसफार्मर लगे हैं उनमें से भी अभी दो से तीन ट्रांसफार्मर पूरी तरह से कार्य नहीं कर रहे हैं।

ऐसे में नाहन शहर के लोगों को अभी चार से 5 दिन पीने के पानी की राशनिंग करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश में सिरमौर जिला में जल शक्ति विभाग को 70 करोड़ रुपए के आसपास का नुकसान हुआ है। गौर हो कि जिला की कुल 1209 पेयजल योजनाओं में से 457 पेयजल योजनाएं बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई थी।

ई. राजीव महाजन ने बताया कि नाहन जल शक्ति मंडल के तहत कुल 246 पेयजल योजनाओं में से 73 पेयजल योजनाएं भारी बारिश व भूस्खलन के कारण प्रभावित हुई थी। इनमें से 66 पेयजल योजनाएं मरम्मत कर चालू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला में भारी बारिश से सर्वाधिक पेयजल योजनाएं नोहराधार जल शक्ति मंडल के तहत प्रभावित हुई है।

नोहराधार जल शक्ति मंडल में कुल 357 पेयजल योजनाएं हैं जिनमें से 156 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी इनमें से 126 पेयजल योजनाओं को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव महाजन ने बताया कि शिलाई जलशक्ति मंडल के तहत कुल 257 परियोजनाओं में से 73 पेयजल योजनाएं भूमि कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी।

इनमें से 47 पेयजल योजनाएं बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मंडल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जिसमें कुल 398 पेयजल योजना योजनाएं योजनाओं को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 146 पेयजल योजनाएं क्षेत्र के उपभोक्ताओं की पूरी करती है जिनमें से 20 योजनाएं भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई थी परंतु अब शक्ति विभाग के सभी कर्मचारियों ने तमाम योजनाओं को दुरुस्त कर दिया है।

इंजीनियर महाजन ने बताया कि जिला सिरमौर में कुल 1209 पेयजल योजनाओं में से 457 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी जिनमें से 393 पेयजल योजनाओं को ठीक कर दिया गया है। शेष पेयजल योजनाओं को भी 2 से 3 दिनों के भीतर पूरी तरह से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि प्राकृतिक आपदा पर किसी का नियंत्रण नहीं है।

ऐसे में लोगों को पानी के उपयोग पर विशेष ध्यान देना होगा। पानी को व्यर्थ ना गवाएं तथा जो पानी आपके स्टोर टैंक में स्टोर है उसका उचित इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी 24 घंटे युद्ध स्तर पर पीने के पानी की योजनाओं को बहाल करने में कार्य कर रहे हैं।

इंजीनियर राजीव महाजन ने जल शक्ति विभाग के सभी 5 मंडल के अधिकारियों व तमाम कर्मचारियों के 24 घंटे बारिश के बावजूद भी काम करने के जज्बे को की सराहना करते हुए कहा कि लोगों का भी विभाग को पूरा सहयोग मिला है।

उन्होंने कहा कि केवल 4 से 5 दिनों के भीतर सिरमौर जिला के तमाम पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा परंतु लोगों को भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की संभावनाएं हमेशा रहती है ऐसे में प्राकृतिक आपदा किसी भी समय आ सकती है।

महाजन ने बताया कि उपभोक्ताओं को पीने के पानी का उचित उपयोग करना होगा तथा जहां आवश्यक हो वहां पर पानी का बचाव करें। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नाहन ई. आशीष राणा भी उपस्थित थे।