लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निक्षय मित्र कार्यक्रम में निरंकारी मिशन की पहल, धर्मशाला में टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 9 सितंबर 2025 at 2:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

निक्षय मित्र कार्यक्रम की तीसरी वर्षगांठ पर संत निरंकारी मिशन ने धर्मशाला में टीबी मरीजों को पोषण किट्स और विटामिन उपलब्ध कराए । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और मिशन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

धर्मशाला

टीबी उन्मूलन में सामूहिक सहयोग का संदेश
जोनल अस्पताल धर्मशाला में आयोजित इस समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि निक्षय मित्र कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़कर टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को पाना है। उन्होंने निरंकारी सत्संग भवन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पोषण सहयोग मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संस्था की मानवता सेवा की भावना
जोनल प्रभारी डॉ. केसी धीमान ने कहा कि निरंकारी मिशन सदैव मानवता की सेवा को प्राथमिकता देता है। टीबी मरीजों को न केवल दवाइयों बल्कि भावनात्मक और मानसिक सहयोग की भी जरूरत होती है। पोषण किट्स मरीजों को रोग से लड़ने की शक्ति देंगे।

समाज के प्रति कर्तव्य
क्षेत्रीय संचालक तिलक डोगरा ने कहा कि मानवता की सच्ची सेवा ही मिशन का उद्देश्य है। यह सहयोग केवल मदद तक सीमित नहीं बल्कि मरीजों को यह भरोसा दिलाने का भी प्रयास है कि समाज उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में भागीदारी
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सूद, एचएमटीबीए की सलाहकार शिल्पी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ. निकेत, निरंकारी मिशन दाड़ी जोन की संचालक रूपा गुरूंग, मिशन सदस्य और टीबी मरीज उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]