निजी कंपनी में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे इतने पद….
HNN/ कुल्लू
जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि मैसर्ज ओरेल एजुकेशन सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड ढालपुर कुल्लू द्वारा उम्मीदवारों के लिए ट्रेनर, मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसिसटेंट / रिसेपशनिस्ट और कुक के कुल 8 रिक्त पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित करवाए जाएंगे।
रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता बीकॉम, एमकॉम, एमबीए, बीबीए और होटल मैनेजमेंट में डिग्री या डिप्लोमा तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 12,000 से 15,000 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू और बंजार है।
योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुंचकर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा लें तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।