निजी बस में सवार युवक चरस की खेप सहित गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक निजी बस में सवार युवक को 1 किलो 229 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हंसराज (34) निवासी कूट तहसील रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कुमारसैन की टीम ने एनएच-5 पर जाबली में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने निजी बस (एचपी 06ए-1551) को जांच के लिए रोका।
तलाशी एक दौरान बस सवार युवक के हवाले से 1 किलो 229 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।