Loading...

निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, घायल

PARUL • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन के अंतर्गत एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई है। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल परिसर की तीसरी मंजिल पर फेयरवेल पार्टी चली हुई थी। इसी दौरान उक्त छात्रा तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई।

हालांकि उसी समय एक अध्यापक ने भी उसे गिरते हुआ देखकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जिसके बाद अध्यापकों ने उसे तुरंत ही उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि छात्रा की टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है।