Loading...

निजी स्कूल बस व ट्राले के बीच हुई भिड़ंत, चालक सहित कई छात्र जख्मी

Ankita • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक निजी स्कूल बस व ट्राले के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक को गंभीर व 20 से अधिक स्कूली बच्चे को चोटें आई हैं।

घायल बच्चों व बस चालक का जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद मंडी-पठानकोट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मंडी-पठानकोट हाईवे पर आज मंगलवार सुबह निजी स्कूल बस छात्रों को लेकर जोगिंद्रनगर से मंडी की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक जोगिंद्रनगर के एप्रोच मार्ग के पास मोड़ पर बस की सामने से आ रहे ट्राले के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में बस चालक सहितत 20 से अधिक विद्यार्थी घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर पहुंचाया गया। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।