Himachalnow / मंडी
मंडी : निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, हालत गंभीर
मंडी शहर के पास स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां जमा दो की एक छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना से स्कूल में सनसनी फैल गई। घायल छात्रा को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने शुरू की जांच
मंडी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया है और कुछ प्रत्यक्षदर्शी छात्रों ने भी पुलिस को अपनी जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा ने चौथी मंजिल से खुद छलांग लगाई। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच सभी संभावित एंगल से कर रही है।
परिजन सदमे में
छात्रा का परिवार मंडी जिले का निवासी है और वर्तमान में मंडी शहर में किराए के कमरे में रहता है। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम तक छात्रा के परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी।
चिकित्सकों का बयान
चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा को पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए हर संभव एंगल से जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





