Loading...

नित्थर के जंगल में भड़की आग, वन संपदा जलकर राख

PARUL • 13 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की उपतहसील नित्थर और नित्थर वन सर्कल के अंतर्गत आने वाले जगलों में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां आग की चपेट में आने से वन संपदा जलकर राख हो गई है। विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई है।

हालांकि अभी तक आग लगाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा पा रहा है। लेकिन विभाग द्वारा उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं बीते दो दिनों से पलकानी और छछपड़ के जंगल में भड़की आग ने शुक्रवार को पूरे खड़वेचा बाडा के जंगल को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया है।

इसमें चीड़ के दर्जनों पेड़ों को आग से काफी नुकसान हुआ है। अब यह आग नींथा खड़वेचा रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ रही है। वन विभाग के रेंज अधिकारी नित्थर गुरदयाल कायथ ने खबर की पुष्टि करते हुए बतया कि जल्द ही जंगलों को आग लगाने वाले को काबू किया जाएगा।