लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

Ankita | 20 नवंबर 2023 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन पदों में सामान्य वर्ग के 9 पद 6/2016 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4 पद 6/2023 बैच, एससी श्रेणी में 5 पद 6/2023 बैच, एससी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी में 2 पद 6/2022 बैच, एसटी श्रेणी में 2 पद 6/2023 बैच, ओबीसी के 3 पद, ओबीसी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी से 2 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद तथा सामान्य वर्ग की दिव्यांग श्रेणी में 1 पद 6/2023 बैच से भरे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अक्षय शर्मा ने बताया कि उक्त बैच व श्रेणी के पात्र जिन अभ्यार्थियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है। वे अभ्यार्थी 22 नवम्बर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईट https://eemis.hp.nic.in/में दर्ज करवा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना या दूरभाष नम्बर 01975-226063 परी सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]