नियमों की अनदेखी करने पर 12 स्कूल बसों के किए चालान
HNN/ ऊना
जिला ऊना में सुरक्षित स्कूल वाहन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 12 वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही पांच स्कूल बसों को जब्त किया गया।
जानकारी के मुताबिक, एसडीएम नंगल अनमजोत कौर के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों की 40 बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने पर एक दर्जन बसों के चालान किए।
इसके अलावा पांच बसों को जब्त किया गया। उधर, एसडीएम अनमजोत कौर ने कहा कि सेफ स्कूल वाहन मुहिम के तहत अकसर इस तरह की चेकिंग चलती रहती है।