Loading...

निर्माणाधीन डंगे में काम के दौरान मलबे में फंसा प्रवासी मजदूर, फायर कर्मियों ने की मदद

PARUL • 7 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के भोजपुर बाजार में एक हादसा पेश आया है। जहां एक निर्माणाधीन डंगे में काम के दौरान एक प्रवासी मजदूर मलबे में फंस गया। हालांकि प्रवासी मजदूर को समय से बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक, भोजपुर बाजार के पास निर्माणाधीन डंगे का कार्य चल रहा था। जिसमें मजदूर काम कर रहे थे।

इसी दौरान काम करते समय अचानक एक मजदूर पर मलबा आ गया और वह मलबे में ही फंस गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने मजदूर को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल सके। जिसके बाद उन्होंने फायर कर्मियों को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। मलबे में फंसे रहने के कारण मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मजदूर की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।