निर्वाचन अधिकारी निधि पटेल ने वितरित की मतदाता सूचना पर्चियां, बोली…

Election Officer Nidhi Patel distributed voter information slips

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

44-ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया।

उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को बताया कि मतदाता सूचना पर्ची में फोटो न होने के कारण यह पहचान के लिए पर्याप्त नहीं है, केवल यह मतदान करने के लिए आमंत्रित करने हेतु मतदाताओं को प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान करने वाले समस्त मतदाता मतदान के दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर मतदान केन्द्र में जाकर अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।