Loading...

निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम के बारे में मतदाताओं को दी गई जानकारी

PARUL • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोहारी में निर्वाचित आयोग द्वारा एक दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सोहारी प्रधान संजीव संधू व बीएलओ अभिषेक डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार व नवीन ने ईवीएम व वीवी पैट मशीन के उपयोग की जानकारी मतदाताओं को दी।

उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं को ईवीएम व वीवी पैट मशीन प्रदर्शन कर बताया जा रहा है कि वेलेट यूनिट में अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाले नीले बटन को दबाना होगा। जिस प्रत्याशी को वोट दिया है। उसके नाम चुनाव चिन्ह के सामने वाले लाइट जलेगी।

प्रिंटर एक बैलट पर्ची प्रिंट करेगा। जिसमें पसंद के प्रत्याशी के सरल क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होगा। बैलट पर्ची 7 सेकंड के लिए दिखेगी। उसके बाद प्रिंटर के ड्रॉप बॉक्स में गिर जाएगी। एक लम्बी बीप की आवाज सुनाई देगी। प्रिंट डपर्ची को ग्लास में देखा जा सकता है। बैलट पर्ची नहीं दिखते एवं बीप की आवाज नहीं आने पर पीठासीन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान बीएलओ अभिषेक डोगरा ने कहा कि वीवी पैट मशीन के प्रति मतदाताओं की शंकाओं का समाधान हो रहा है। वहीं मतदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। ईवीएम तथा वीवी पैट मशीन के उपयोग की जानकारी मतदाताओं को स्वीप के माध्यम से दी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत सदस्य रमेश चंद, रेशो देवी व सुखदेव शर्मा उपस्थित रहे।