लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निशुल्क कोचिंग के लिए 900 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, कुल्लू में होगा आयोजन

PARUL | 25 सितंबर 2024 at 11:01 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कुल्लू

कुल्लू में नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें विज्ञान संकाय के जमा एक और जमा दो के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा समग्र शिक्षा के तहत आयोजित की जा रही है।

समग्र शिक्षा जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के सभी खंडों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए नियुक्त जिला समन्वयक श्याम लाल हांडा ने कहा कि यह परीक्षा जिले के सभी सात शिक्षा खंडों के मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चयनित विद्यार्थियों के लिए सरकार कोचिंग का विशेष प्रबंध करेगी। सरकारी पाठशालाओं के मेधावी छात्र स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत लाभान्वित होंगे। जिला कुल्लू में सात खंडों में 900 से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]