Loading...

नीट की परीक्षा में हिमाचल की बेटी ने देशभर में 1601वां रैंक किया हासिल

Ankita • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

नीट यूजी-2024 की परीक्षा में हिमाचल प्रदेश की बेटी ने 542/720 अंक लेकर ऑल इंडिया में 1601वां रैंक हासिल किया है। अंजुमन बोबी ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत त्याई के अधीन पड़ते गांव धारगुज्जरां की रहने वाली है।

मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और अपनी बड़ी बहन को दिया है। अंजुमन के पिता सादिक मोहम्मद बक्फ बोर्ड धर्मशाला में स्टेट ऑफिसर और माता मुमताज बेगम, कुठेड़ा खैरला स्कूल में अध्यापिका (टीजीटी हिंदी) हैं।

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पांच मई को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।