नीट पीजी परीक्षा के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड….
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज आज यानी 18 जून, दिन मंगलवार को नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड रिलीज करेगा। कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे रिलीज होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीट पीजी एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in. से परीक्षा संबंधी अन्य डिटेल भी पता किए जा सकते हैं। इसके अलावा आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट natboard.edu.in पर भी जा सकते हैं। बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 23 जून के दिन देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड…
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएंगे।
उसके बाद होम पेज देखें और NEET-PG टैब को चुनें।
आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
आगे बढ़ने के बाद आपके ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का लिंक पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा।
डाउनलोड करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।