Loading...

नीट पेपर लीक मामले में एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी

Ankita • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो…..

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है। मेडिकल की इस परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं की मेहनत पर बात करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इस याचिका को विरोधात्मक भाव से नहीं देखा जाना चाहिए।

बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे निपटा जाना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि अगर धोखाधड़ी कर के कोई व्यक्ति डॉक्टर बन जाए। ऐसा शख्स समाज के लिए नुकसानदेह है। कोर्ट ने कहा कि एनटीए और केंद्र इन नई याचिकाओं पर भी दो सप्ताह के अंदर अपने जवाब दाखिल करें। नीट परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।