Loading...

नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड से दिया इस्तीफा, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी……

Ankita • 28 Aug 2023 • 1 Min Read

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने सोमवार यानी 28 अगस्त को कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, कंपनी ने घोषणा की कि अंबानी परिवार के बच्चों आकाश, ईशा और अनंत को बोर्ड में नियुक्त किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘नीता अंबानी अपना अधिक समय रिलायंस फाउंडेशन को दे रही हैं, इस कारण वे रिलायंस इंडस्ट्रीज बोर्ड से इस्तीफा दे रही हैं, जिसकी वह संस्थापक अध्यक्ष हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा, “RIL” के निदेशक मंडल ने सोमवार को अपनी बैठक में एचआर, नॉमिनेशन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर विचार किया और कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति की मंजूरी के लिए शेयरधारकों से सिफारिश की गई।

कंपनी ने आगे कहा कि उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के बाद उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। बताया गया कि निदेशक मंडल ने अपना अधिक समय रिलायंस फाउंडेशन को समर्पित करने के फैसले का सम्मान करते हुए बोर्ड से नीता एम अंबानी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। उनका इस्तीफा आज यानी 28 अगस्त, 2023 से प्रभावी है।