लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का सिल्वर जीत रचा इतिहास, भारत को सालों बाद मिला मेडल

SAPNA THAKUR | 24 जुलाई 2022 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो इवेंट का सिल्वर मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया। वो इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं।

उन्होंने 88.13 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। इस तरह 19 वर्ष बाद भारत को टूर्नामेंट में मेडल मिला है। इससे पहले 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने लिखा “हमारे सबसे खास एथलीट में से एक के द्वारा शानदार उपलब्धि। विश्व चैंपियनशिप में एतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह पल खास है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए नीरज को शुभकामनाएं।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]