नील गाय को बचाते हुए स्किड हुई बाइक, चालक की मौत
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना नालागढ़ के तहत नालागढ़-रतवाड़ी मार्ग पर कल्याणपुर के पास बाइक स्किड होने से 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक की बाइक नील गाय को बचाते हुए स्किड हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह पुत्र विजय पाल निवासी गांव ऊंबरानी डाकघर पोले दा खाला वर्तमान समय में बेहली में रहता था। बीते कल वह बाइक नंबर (एचपी 12जी 8683) पर टेंपो यूनियन नंगल जा रहा था तो कल्याणपुर गांव के नजदीक अचानक सड़क पर नील गाय आ गई जिसे बचाते-बचाते संतुलन बिगड़ने से बाइक स्किड हो गई।
पीछे से आ रहे एक पिकअप चालक ने देखा तो अन्य लोगों की सहायता से नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नालागढ़ के पुलिस उप अधीक्षक फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।