नील गाय से टकराई बाइक, चालक की मौत
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में बढ़ेडा शिव मंदिर के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक नील गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान आकाश जसवाल पुत्र राजेश राणा निवासी अप्पर बढेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश जसवाल बाइक पर सवार होकर बढ़ेडा शिव मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक ही नील गाय आ गई। जिससे टकराकर बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।