Loading...

नील गाय से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की हुई मौत

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की जान चली गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ओयल गांव का 30 वर्षीय युवक एक समारोह में भाग लेने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में बीच सड़क में अचानक ही एक नील गाय सामने आ गई और युवक की बाइक गाय से टकरा गई।

इस दौरान युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद उसे तुरंत गगरेट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने हादसे की पुष्टि की है।